
भीलवाड़ा( जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !राजस्थान पेशनर्स मंच की और से पेशनर्स के खिलाफ वैधता अधिनियम 2025 को वापस लेने की मांग को लेकर के पेशनर्स ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
पेशनर्स मंच तहसील शाखा अध्यक्ष नियाज मोहम्मद सिलावट और वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंभुलाल दैराश्री के नेतृत्व में प्रधान मंत्री के उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास को सोपे अपने ज्ञापन में बताया कि पेंशनर्स के खिलाफ वैधता अधिनियम 2025 को लेकर के पेशनर्स में भारी आक्रोश है। इस अधिनियम से पेशनर्स और पारिवारिक को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पडेगा।वहीं पुराने पेशनर्स को अगले वेतन आयोग का फायदा नहीं मिल सकेगा। सभी पेशनर्स ने प्रधानमंत्री से वैधता अधिनियम 2025 को वापस लेने की मांग की है। इस दौरान वरिष्ठ पेशनर्स यज्ञनारायण शर्मा कल्याण सिंह राणावत प्रभाकर पाटोदिया कल्याण सिंह भाटी रोशन खा कायमखानी सत्यनारायण बारी सुरेश चन्द्र पारीक सुभाष पोरवाल मोहम्मद नसीम छीपा गोपाल जोशी शांतिलाल लक्षकार हनीफ पठान मांगी लाल माली खेम लाल कोली रामसिंह भाटी जहुर मोहम्मद सद्दीक खा पठान चन्द्रप्रकाश सेन भेरुलाल रेगर सहित बडी संख्या में पेशनर्स उपस्थित थे।








Users Today : 124