

भीलवाड़ा ( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के बरण गांव मे चरागाह भुमि पर अवैध रूप खनन करके के मिट्टी का दौहन धडल्ले से जारी है। मगर फिर भी प्रशासन द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते अवैध खनन करने वालो के होसले बुलंद हो रहे हैं।
इस सम्बंध में ग्रामीणों ने विकास अधिकारी को भेजे अपने ज्ञापन में बताया कि गाव की चरागाह भुमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप अतिक्रमण करके कच्चे पक्के निर्माण किए जा रहे हैं। वहीं बरण गांव से नानुदिया जाने वाले रास्ते पर स्थित चरागाह भुमि पर कुछ लोगों द्वारा धडल्ले से चरागाह भुमि पर अवैध रूप खनन करके मिट्टी का दौहन धडल्ले से किया जा रहा है। जिसके कारण चरागाह भुमि के बर्बाद होने के साथ ही चरागाह भुमि पर जगह जगह पर बडे़ बड़े गड्ढ़े पडे हुए हैं। जिसके कारण पशु पालकों को अपने मवेशियों को चराने के लिए इधर उधर भटकने को विवश होता पड रहा है। चरागाह भुमि पर हो रहे अवैध मिट्टी दोहन और खनन कार्य के चलते पर्यावरण को खतरा उत्पन्न हो रहा हैं। मगर फिर भी स्थानीय प्रशासन नही द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।








Users Today : 11