
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा रामनवमी के अवसर पर गुरुवार सायं खारिया कुंड के पास स्थित नृसिंह मंदिर से ठाकुर जी की डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
डीजे के साथ शुरू हुईं शौभायात्रा खारिया कुंड सदर बाजार चोखी बावड़ी नाथ कुई पंचायती नोहरा नजर बाग चौक शितला माता चौक पुरानी सब्जी मंडी पुराना बस स्टैंड रेगर मोहल्ला माली मौहल्ला बैरवा मौहल्ला बलाई मोहल्ला अजमेरी गेट किला रोड होते हुए पुनः नृसिंह द्वारा पहुंची जहां पर पुजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पुर्व शौभायात्रा मे शामिल गुलाल अबीर उडाते हुए भजन करते हुए चल रहें थे। जगह जगह पर श्रृद्रालुओ द्वारा ठाकुर जी की पुजा अर्चना कि गई। शोभायात्रा के दौरान थाना प्रभारी बच्छराज चौधरी मय जाब्ते के मौजुद रहे।








Users Today : 7