
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित पीएम श्री अक्षय स्मारक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा दस का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
मंगलवार दोपहर को घोषित परीक्षा परिणाम मे शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय मे कक्षा दस मे 51 छात्रो मे से 29 प्रथम श्रेणी में द्वितीय श्रेणी में 20 तथा दो छात्र तृतीय श्रेणी मे उर्तीण हुए। वहीं विधालय का टॉपर अंशु बैरवा रहा जिसने 92.33 प्रतिशत अंक हासिल किए है वही दुसरे स्थान अंकुश कुमावत 89.83 प्रतिशत तथा तीसरा स्थान कार्तिक खोईवाल 83.17 ने प्राप्त किया है। टॉपर छात्रो विधालय परिवार द्वारा माला पहनाकर के स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।








Users Today : 0