

उदयपुर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा),23 मार्च! जय हिंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट एंड लाइब्रेरी सुखेर के तत्वाधान में शहीद दिवस मनाया गया ।
देश के लिए अपना सर्वस्त्र न्योछावर करने वाले महान और युवा क्रांतिकारी भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संस्थान के प्रबंध निदेशक प्रदीप मेघवाल(जय हिंद) ने अपने उद्बोधन में महान क्रांतिकारी भगत सिंह राजगुरु चंद्रशेखर के जीवन दर्शन के बारे में बताते हुए बताया कि आज हमें देश के जवान और किसान की हमेशा मदद के लिए तैयार रहना चाहिए। आज प्रत्येक व्यक्ति को देश के साथ तन मन धन से लगकर देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। क्योंकि कोई भी राष्ट्र अपनी रक्षा के लिए जवान और देश में अन्न की पूर्ति के लिए किसान दोनो पर ही निर्भर होता है।
मेघवाल ने बताया कि वैश्विक स्तर पर हो रहे आतंकवादी हमलो और अराजनीतिक गतिविधियों के विरोध में सकारात्मक रूप से हमें राष्ट्र के साथ तन मन धन से खड़े रहना होगा।
कमल सिंह, श्याम सिंह रावत, युवराज सिंह भाटी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। और बताया कि आज हमें राष्ट्र को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर मीरा गरासिया, श्याम सिंह मीणा, लोकेंद्र सिंह मीणा, गीता गायरी, महेंद्र सिंह दुलावत, कमल सिंह, राजश्री मीणा, भारती डांगी एवं युवराज भाटी आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी गोविंद मेघवाल ने दी।







Users Today : 4