
उदयपुर ,23 मार्च ! राजस्थान में जननी एक्सप्रेस 104 एंबुलेंस को पुनः चालू कराने हेतु एंबुलेंस चालकों ने सम्भागीय आयुक्त उदयपुर को आज ज्ञापन दिया गया ! ज्ञापन कहा गया की राजस्थान प्रदेश में आम जन की सुविधा हेतु विगत 14-15 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों से गर्भवती महिलाओं को लाने-ले जाने की सुविधा हेतु राज्य सरकार द्वारा जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस 104 की व्यवस्था कर चालू की गई थी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को काफी सहूलियत हो गई थी !
उल्लेखनीय है कि उक्त एंबुलेंस व्यवस्था चालू होने से पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, कभी-कभी तो ऐसी स्थिति में महिलाओं की मृत्यु तक हो जाती थी। एंबुलेंस व्यवस्था चालू होने से अक्सर कभी-कभी प्रसव विधिवत् एंबुलेंस में ही सम्पन्न करा लिया जाता था जिससे महिलाओं की जान बच जाती थी। ऐसी जीवनदायिनी एंबुलेंस पिछले 7 जनवरी से बन्द है।
सम्भाग में कार्यरत 70 एंबुलेंस चालक जो कि आपात स्थिति का प्रशिक्षण प्राप्त है यह भी बेरोजगार हो गए है यहीं नहीं उनका काई माह का वेतन भी उन्हें नहीं मिला है जिससे इन अल्प आय एंबुलेंस चालकों के घर की स्थिति भी खराब है भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है।
जहां एक तरफ सरकार बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने कृत संकल्प हैं वहीं दूसरी ओर इन एंबुलेंस चालको को बेरोजगार किया जाकर ,राज्य सरकार द्वारा अपने संकल्प को मिथ्या साबित किया जा रहा है।
अतः आपसे अनुरोध है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिमार व प्रभावित गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के मध्य नजर एवं चालकों को बेरोजगार होने से बचाने के लिए राज्य सरकार से इस जननी एक्सप्रेस 104 एंबुलेंस को तत्काल प्रभाव से चालू कराने की मांग की !








Users Today : 88