
भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवा श्रम कार्यक्रम के तहत रविवार को चार स्थानों पर श्रमदान किया गया। अपना संस्थान के तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने बताया की रविवार को प्रात 7 से 8 बजे तक नया बस स्टैंड पर पावर हाउस के बाहर, व इसके बाद प्रात 8:15 से 9:15 बजे के बीच, अमरपुरा (तंवरा का खेड़ा) में लक्ष्मण माली के कुएं के पास, सुल्तानगढ़ में बरण के रास्ते पर तथा कोडलाई में विद्यालय के बाहर स्थित पो को खाली करके मलवा व काई को एसिड से साफ किया गया, फिर पानी से धोकर, कल्ली की पुताई की गई। इस दौरान बालुराम डीडवानिया, अनिल कुमार धावा, कालू सिंह, रोशन जीनगर, सत्यनारायण शर्मा, अरुण चंद्र देराश्री, कन्हैयालाल खटीक, उम्मेद सिंह नरूका, भेरूलाल रेगर, शांतिलाल धावा, नंदकिशोर फौजी, मनोज काबरा, रमेश चंद्र कोली, उमेश चंद्र छिपा, सुभाष चंद्र तंबोली, अमर सिंह पवार, दीपक सिंह किशनावत, चंद्रप्रकाश शर्मा, सोहनलाल बेरवा, देवीलाल माली (उपसरपंच), गोपाल सिंह पड़िहार, प्रभाकर पाटोदिया, शांतिलाल लक्षकार, सुभाष चंद्र नुवाल, ओम प्रकाश चौहान, सत्यनारायण वैष्णव, प्रदीप देराश्री, प्रकाश चंद्र कुमावत, अनिल कुमार मोगरिया, *अमरपुरा:-* दीपक सिंह कृष्णावत, लक्ष्मण लाल माली, लक्ष्मण लाल तंवर, रमेश चंद्र कोली, उमेश चंद्र छिपा, शांतिलाल माली, ने कार्य में सहयोग किया।आज 310 वां सप्ताह हो गया है यह कार्य हर मौसम में चलता रहेगा।








Users Today : 2