Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में जनसुनवाई का आयोजन हुआ

बनेड़ा में जनसुनवाई का आयोजन हुआ

भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा पंचायत समिति के सभागार में मंगलवार को विधायक डॉ लाला राम बैरवा की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयो और जनप्रतिनिधीयो के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आए आमजन की समस्याओं को विधायक ने सुनकर के सम्बधित विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त परिवादो के तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए।
       जनसुनवाई के खुले स्थान के बजाय मिटींग हॉल में रखने पर विधायक बैरवा ने नाराजगी जताते अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई।
इससे पूर्व विधायक का भाजपा पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण और साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। जनसुनवाई के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मनीष दैराश्री ने विधायक के समक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पड़े पदो पर नियुक्ति करवाने कोरोना महामारी के दौरान बंद हुई भीलवाड़ा अजमेर रोडवेज वाया बनेड़ा बल्दरखा डाबला आगुचा को पुनः शुरू करवाने तथा उपखण्ड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर रोडवेज और नीजी बसो के बाइपास से निकल जाने के कारण यात्रियों को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने की मांग की। साथ ही कोडलाई मे चरागाह भुमि पर हो रहे अतिक्रमण।डाबला मे पशुचिकित्सालय के भवन हैतु बजट स्वीकृत होने के बाद भी जगह के अभाव में कार्य शुरू नहीं होने।दो  आगनबाडी केन्द्रों पर विधुत कनेक्शन नहीं होने के मुद्दे पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। साथ ही चरागाह और खेल मैदान की भुमि से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। साथ ही लोगों ने बिजली की अघोषित कटोती पैयजल समस्या सडक खेतों के रास्ते का खुलासा करवाने सहित अन्य प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिए आमजन ने विधायक को आवेदन पत्र दिए। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि विजेन्द्र सिंह राठौड़ रायला भाजपा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक के साथ ही उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास विकास अधिकारी गणेश नारायण शर्मा तहसीलदार संतोष सुनारीवाल सीडीपीओ मिनाक्षी यादव सहित सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधी और आमजन मोजूद रहें।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?