Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के खातन खेड़ी गांव में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बनेड़ा के खातन खेड़ी गांव में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के खातन खेड़ी गांव में शुक्रवार दोपहर बाद एक खेत में लगे ट्रांसफार्मर मे शोर्ट सर्किट से लगीं आग से खेत की बाड जल गई। खेत पर काम कर रहे लोगों की सजगता खेत में खडी गेहु की फसल बच गई। आग पर दमकल की  सहायता से काबू पाया जा सका।
पुर्व सरपंच प्रहलाद बैरवा ने बताया कि खातनखेडी गांव में रहने वाले गोपी बैरवा के खेत पर लगा ट्रांसफार्मर शुक्रवार को शोर्ट सर्किट के चलते धू धू कर के जलने लगा। जिससे निकली चिंगारी के कारण खेत बाड ने आग पकड ली। साथ ही खेत पर मोजूद लोगों की सतर्कता से खेत में खडी गेहु की फसल बच गई। बाड मे तेज गति से फैल रही। आग कि सुचना पर मौके पर पहुची दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

Leave a Comment