Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा कस्बे में शीतला सप्तमी के अवसर पर महिलाओं ने शीतला माता की पूजा की

बनेड़ा कस्बे में शीतला सप्तमी के अवसर पर महिलाओं ने शीतला माता की पूजा की

भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा कस्बे में शीतला सप्तमी के अवसर पर मंगलवार को महिलाओं ने शीतला माता की पूजा अर्चना कर के बासेडा का भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना कि।
       शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर मध्य रात्रि के बाद से ही महिलाएं समुह मे गीत गाते हुए। शीतला माता मंदिर पहुंच कर के पुजा अर्चना करने का दौर शुरू हुआ जो कि सुबह तक चलता रहा। सुबह नौ बजे से ही बच्चे की टोलिया रंग खेलने लगी। जैसे जैसे समय बितता गया उसी प्रकार रंग खेलने का दौर शुरू हुआ। जिसमें युवक युवतियों के साथ ही महिला पुरूष गुलाल अबीर के साथ रंग खेलने का दौर दोपहर तक चलता रहा। इसके पश्चात नहाने धोने के बाद एक दुसरे के यहा पर खट्टा मिठा ओलिया और विभिन्न प्रकार के व्यजनो का लुफ्त उठाने का दौर शुरू हुआ। जो कि देर शाम तक चलता रहा

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?