
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के कंकोलिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 16 परिवाद दर्ज किए गए हैं। जिन्हें सम्बधित विभागों को भेजकर के सम्बधित विभागों परिवादो के शीघ्र निस्तारण के निर्देश प्रदान किए गए हैं।
कंकोलिया ग्राम पंचायत परिसर में उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास के सानिध्य में आयोजित जनसुनवाई में सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। जनसुनवाई में दर्ज परिवादो के शिघ्र निस्तारण हेतु उपखण्ड अधिकारी व्यास ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रशासक कमलादेवी विकास अधिकारी गणेश नारायण शर्मा तहसीलदार संतोष सुनारीवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे ।








Users Today : 24