Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के भटेड़ा गांव से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर के उपखण्ड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा

बनेड़ा के भटेड़ा गांव से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर के उपखण्ड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेडा! उपखण्ड सर्किल के घरटा ग्राम पंचायत के भटेडा गांव की ओरण (गोचर भूमि) से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर के उपखण्ड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा
उपखण्ड अधिकारी के प्रतिनिधि को सोपे अपने ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत घरटा के राजस्व ग्राम भटेडा में चारागाह बिलानाम भूमि पर गाँव के कुछ भूमाफियों ने कब्ज़ा कर रखा है | जिससे गाँव के पशुओं को चरने के लिए कोई जगह नहीं है , जिससे वन्य जिव जंतुओं सभी के जीवन पर संकट है |
              ग्रामीणों ने प्रशासन से शिघ्र चरागाह भुमि को अतिक्रमणकारियों के चंगुल मुक्त करवा कर के पशु पालकों राहत दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment