
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा!उपखण्ड सर्किल में पिछले दिनों ओलावृष्टि और बारिश के कारण फसलो को काफी नुकसान पहुंचा। फसल खराबे का सर्वे करवा कर के प्रभावित को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में काग्रेस जनो ने उपखण्ड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज जाट के नेतृत्व उपखण्ड अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार सत्यनारायण लुहार को सोपे अपने ज्ञापन में बताया कि ने जानकारी देते हुए बताया कि
तहसील क्षेत्र में पिछले सप्ताह हुई ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से किसानों की फसलों में हुए भारी नुकसान हुआ।खराब हुई फसलो का सर्वे करवाकर शीघ्र खराबे का मुआवजा दिलाने की मांग कि है । साथ ही गत खराबे के दौरान राजस्व आईडी नहीं चलने के कारण किसानों के अटके हुए मुआवजे का शीघ्र समाधान कर भुगतान करवाने की भी मांग कि है।
इस दौरान दामोदर गुर्जर, भगवत सिंह, सावंत खा मजदूर कांग्रेस ब्लॉक इब्राहिम पठान, शिवसिंह उपाध्यक्ष पर्यावरण प्रकोष्ठ रामजस कुमावत (सरदारनगर) राजूमाली, दिनेश गुर्जर (रायसिंहपुरा) भैरु गुर्जर अनिल बाट जगदीश जाट भवर भील डगास कल्याण जाट भवर गुजर सहित अन्य किसान उपस्थित थे।








Users Today : 2