Home » उदयपुर जिला » 12 वे उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का आगाज़ आज, रामसर स्थल मेनार करेगा मेहमानों की अगवानी

12 वे उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का आगाज़ आज, रामसर स्थल मेनार करेगा मेहमानों की अगवानी

बर्ड फेस्टिवल का फ्लैगशिप पक्षी है ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क
उदयपुर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!उदयपुर पक्षी महोत्सव के 12वे संस्करण का शुभारम्भ आज रामसर स्थल मेनार में होगा। जिसकी तैयारियों को सांयकाल तक अंतिम रूप दिया जा रहा था। उद्घाटन कार्यक्रम मेनार मेला प्रांगण के सामने परिसर में आयोजित होगा। यह पहला अवसर है जब उदयपुर बर्ड डेस्टिवल के उद्घाटन समारोह का आयोजन मेनार में हो रहा है। चुंकि मेनार को हाल ही में विश्व पर्यावरण दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व के रामसर स्थल के रूप में मान्यता मिली है। कार्यक्रम के मुख्य अतीथि चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी एवं विशिष्ट अतिथि वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी होंगे। गुरुवार को उपवन संरक्षक यादवेन्द्र सिंह चुण्डावत ने दौरा कर तैयारियो का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसीएफ सुरभि शर्मा ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम का आरम्भ शुक्रवार प्रातः 9:30 बजे रामसर स्थल मेनार पर होगा। जिसमे  फोटो एवं स्टाम्प एग्ज़ीबीशन, तितली जीवन चक्र, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ द्वारा रैप्टर प्रदर्शनी के शुभारम्भ के साथ स्कूली विद्यार्थियों के दो समूह कक्षा 6 से 8 एवं 9-12 के लिए स्पॉट पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे। इस बार उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का फ्लैगशिप बर्ड ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क है जो विगत वर्षो में मेनार को सुरक्षित आवास स्थल के रूप में स्वीकार कर यहाँ अपना कुनबा बढ़ाने लगा है।
इससे पूर्व कल गुरुवार अलग सुबह बर्ड रेस हेतु जाने वाली 5 टीमों को उप वन संरक्षक उदयपुर उत्तर अजय चित्तौडा, उप वन संरक्षक वन्यजीव यादवेन्द्र सिंह चुण्डावत ने ध्वज दिखाकर प्रस्थान करवाया। टीम लीडर्स देवेंद्र मिस्त्री, दर्शन मेनारिया, उज्जवल दाधीच, भानु प्रताप सिंह, ऋचा मिस्त्री के नेतृत्व में सदस्यों ने 50 किलोमीटर परिधि में पक्षी गणना की एवं उन्हें ई बर्ड प्लेटफॉर्म पर दर्ज़ करने के साथ लोग बुक में समय एवं आवास स्थल, देखने के स्थान आदि जानकारियों को दर्ज़ किया। दल सदस्यों द्वारा फील्ड क्लब पर आयोजित सांयकालीन एक्सपीरियंस शेयरिंग कार्यक्रम में दिनभर के अनुभवों को साझा किया। और पहचान की गई प्रजातियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में वर्तमान एवं पूर्व वनाधिकारी एवं विशेषज्ञ जूरी के रूप में शामिल रहे।

शनिवार 17 जनवरी को 6 रूट पर फिल्ड विजिट एवं रविवार को नेचर एवं लिटरेरी फेस्टिवल तथा अनुभव साझा व पुरस्कार समारोह का आयोजन मोहन लाल सुखाड़िया विश्व विद्यालय गेस्ट हाउस सभागार में होगा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?