




उदयपुर ,(नरेन्द्र त्रिपाठी)! राजधानी जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में संभाग के युवा कलाकारों ने श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर उदयपुर संभाग का नाम रोशन किया।
सहायक निदेशक स्कूल शिक्षा राजस्थान व संभाग प्रभारी सुशील यादव ने बताया कि संभाग स्तर पर प्रथम आने वाले युवा कलाकारों ने जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संभाग का प्रतिनिधित्व किया । जिसमें
प्रथम स्थान पर एकल लोक नृत्य मे पूजा चौबीसा ,टेक्सटाइल में शर्ली मालवीय , एग्रो में चेतन नागदा व मोक्षिता टेलर ग्रुप, फड़ पेंटिंग में मोहित व्यास, भाषण में हित्विका शर्मा व विज्ञान मेले में अमन अहारी विजेता रहें।
द्वितीय स्थान पर पूजा व प्रियांशी का सेजल ग्रुप सामुहिक लोक नृत्य में ,चित्रकला में भाविक बंसल ,कहानी लेखन में अर्चना सिंह, हैंडीक्राफ्ट में उषा थ्योरी व भावेश कुमार विजेता रहे।
तृतीय स्थान पर मांडना में पायल कुमावत, कठपुतली में अनुष्का पुष्करणा व जतिन पुष्करणा विजेता रहे।
समस्त विजेताओ को ईनामी राशि के साथ स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।








Users Today : 25