Home » भीलवाड़ा » 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विशाल दीप यज्ञ संपन्न

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विशाल दीप यज्ञ संपन्न

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !उपखण्ड मुख्यालय पर गायत्री परिवार तत्वावधान में लक्ष्मी भवन परिसर में चल रहे चार दिवसीय 24 कुण्डीय राष्ट्र शोर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को प्रातः यज्ञ हुआ जिसमे याजको द्वारा गायत्री मंत्रो के साथ राष्ट्र की सुख समृद्धि व लोकमंगल के लिए यज्ञ कुंड में हजारों आहुतियां दी गई।
   प्रातः 6 से 7.30 बजे तक सामुहिक जप के साथ ही ध्यान प्रज्ञायोग व्यायाम के साथ ही 21 पुंसवन संस्कार, 100 गुरुदीक्षा संस्कार एवं 4 यज्ञोपवित संस्कार निशुल्क संपन्न हुए। तीसरे दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला है। परमेश्वर लाल  साहू की टोली ने यज्ञ संपन्न करवाया एवं साहू ने मनुष्य जीवन का लक्ष्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे विश्वव्यापी गतिविधियों की जानकारी दी तथा मनुष्य जीवन में संस्कारो का क्या महत्व यह भी बताया। तत्पश्चात भोजन प्रसाद रहा।
  शाम को 2100 दीपकों के साथ विशाल भव्य दीप यज्ञ संपन्न हुआ।कल यज्ञ का अंतिम दिन पूर्णाहुति रहेगी तथा कल भी गुरुदीक्षा, पुंसवन, जन्मदिन,विवाह दिवस,अन्नप्रासन इत्यादि सभी संस्कार निशुल्क सम्पन करवाए जाएंगे एवं टोली विदाई का भी रहेगा।आस पास के गावों मे भी श्रद्धालु,भक्तजनों को आमंत्रित किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?