Home » भीलवाड़ा » दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के संयुक्त मंत्री बनने पर सोमानी का बनेड़ा में भव्य स्वागत

दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के संयुक्त मंत्री बनने पर सोमानी का बनेड़ा में भव्य स्वागत

Oplus_16908288

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!भीलवाड़ा में आयोजित दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के चुनाव में सत्र 2026–29 के लिए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
इसमें राधेश्याम चेचाणी को अध्यक्ष, रामगोपाल सोमाणी को प्रदेश मंत्री, ओमप्रकाश गन्दोडिया को अर्थमंत्री, महेन्द्र काकाणी को संगठन मंत्री, सत्येन्द्र बिड़ला, सुरेश चन्द्र कचोलिया, राधेश्याम सोमाणी, ओमप्रकाश गट्टानी एवं राकेश मुंदड़ा को उपाध्यक्ष तथा महेश असावा, गोवर्धनलाल सोमानी, केदारमल न्याती, संजय राठी एवं राजेन्द्र कुमार भदादा को संयुक्त मंत्री निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में बनेड़ा निवासी गोवर्धनलाल सोमानी को संयुक्त मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर उनके प्रथम बार बनेड़ा आगमन पर समाजजनों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
होटल शकुन हिल्स में आयोजित स्वागत समारोह में माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इसके पश्चात सदर बाजार में माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ नागरिकों, समाजबंधुओं एवं गणमान्य लोगों ने गोवर्धनलाल सोमानी का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाज के संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा कार्यों को नई गति प्रदान करेगी। समारोह का वातावरण उत्साह एवं हर्षोल्लास से परिपूर्ण रहा।
इस दौरान लादू लाल गगरानी, किशन लाल सोडाणी, रामस्वरूप भंडारी, पूसा लाल न्याति, कन्हैयालाल पोरवाल, भेरूलाल नुवाल, संजय नुवाल, सत्यनारायण न्याति, विष्णु न्याति, रामबाबू  न्याति, ओम प्रकाश नुवाल, कमलेश कुमार भण्डारी, गोपाल नुवाल, श्यामलाल पोरवाल, ओम प्रकाश छिपा, ईश्वर सिंह तंवर, महिम सुवालका सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Leave a Comment