
भीलवाड़ा ( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखंड सर्किल के खातन खेड़ी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों रिक्त पड़े पदों एवं कक्षा कक्षो की कमी से परेशान छात्र छात्राओं और ग्रामीणो ने एक पखवाड़े में ही दुसरी बार विधालय के मुख्य गेट पर सोमवार प्रातः ताला जड़ दिया। तथा विधालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने लगे।
विदित है कि खातन खेड़ी विधालय वर्ष 2018 में उ प्रा वि से माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत और 2022-23 उ मा विधालय में क्रमोन्नत होने के पश्चात भी विधालय में विषयाध्यापकों के पद सृजित होने के कारण उ प्रा वि के शिक्षकों के भरोसे ही शिक्षण कार्य चल रहा। वहीं उ प्रा वि चार कमरों की बिल्डिंग में ही विधालय संचालित हो रहा है। वर्तमान में विधालय में कक्षा एक से बारह तक की कक्षाओं में लगभग पौने चार सौ छात्र छात्राओं का नामांकन होने के साथ ही विधालय में केवल मात्र चार ही कमरे होने के कारण बच्चों को खुले आसमान के नीचे बरामदे में तथा पेड़ के नीचे बैठ कर के अध्ययन करने को मजबूर होना पड़ रहा है । वहीं दो दो कक्षाओं एक साथ बिठाना पड़ रहा है।वहीं विधालय में केवल पांच का स्टाफ होने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। स्कूल के सीनियर सेकेंडरी में क्रमोन्नत होने के बाद भी अब तक विधालय में शिक्षकों के पद सृजित नहीं होने से विषयाध्यापको के पदों पर नियुक्ति नहीं हो पा रही हैं।
सोमवार को खातनखेडी विधालय पर ताला बंदी की सुचना पर सीबीईओ गीता माहेश्वरी पीईईओ मुकेश जाट विधालय पहुंचे। तथा धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणो के साथ ही छात्र छात्राओं के साथ बातचीत शुरू कि ।सीबीईईओ माहेश्वरी को विधालय में भवन की कमी और स्टाफ की समस्या बताई । नई बिल्डिंग के लिए विधालय की एसडीएमसी से नया प्रस्ताव बनाकर तथा विधालय की जगह के पट्टे के भेजने के बारे में बताया। जिससे बिल्डिंग के प्रस्ताव भिजवाया जा सके।
साथ शिक्षकों की कमी को देखते हुए।उपरेडा पीईओ क्षेत्र से तीन तथा सीबीईईओ के निर्देश पर सरदारपुरा स्कूल से एक अध्यापक को खातन खेड़ी स्कूल में प्रतिनियुक्ती पर पुर्व में ही लगाया गया था।
पहले dmft से बिल्डिंग हैतु स्वीकृति जारी हो गई थी ।मगर उस समय बिल्डिंग के लिए जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण बजट के पुनः लेप्स हों गया था। अभी स्कूल की बिल्डिंग के लिए जगह है मगर बजट के अभाव के अभाव मे काम अटका हुआ है।
विधायक से मिला ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल -खातनखेडी स्कूल में कक्षा कक्षो की कमी एवं शिक्षकों की कमी को लेकर के उपरेडा पंचायत प्रशासक ईश्वर सिंह
पुर्व सरपंच प्रहलाद बैरवा के नेतृत्व में ग्रामीणो के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर के अपनी समस्या बताई।जिस पर विधायक डॉ लालाराम बैरवा ने स्कूल के भवन के लिए डीएमएफटी से स्वीकृति हेतु ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।








Users Today : 7