
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा, भीलवाड़ा के तत्वाधान में आगामी 20 नवंबर 2026 को प्रस्तावित चतुर्थ जाट सामूहिक विवाह की तैयारियों को लेकर रविवार को जाट धर्मशाला कोटडी में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिलाध्यक्ष देवबक्ष ढाबरढीमा की अध्यक्षता एवं प्रदेशाध्यक्ष शंकर लाल कुडी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में भीलवाड़ा अध्यक्ष भवानी राम नागा मांडलगढ़ अध्यक्ष देवी लाल गुलरिया उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन उसी क्षेत्र में किया जाएगा, जहाँ से सर्वाधिक जोड़ों का पंजीयन होगा। तो कोटडी क्षेत्र के उपस्थित जन ने सबसे ज्यादा जोड़े तैयार कर आयोजन कोटडी में ही रखने का आग्रह किया। इस दौरान कैलाश गोदारा ककरोलिया घाटी को सर्वसम्मति से कोटडी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया व छगनलाल डगेर पपलाज एवं भगवान लाल कारवाल बीरमियास को उपाध्यक्ष तथा संजय थरोदा को सचिव नियुक्त किया।
शाहपुरा ब्लॉक अध्यक्ष रामधन थरोदा ने समाज में बढ़ती दिखावटी शादियों और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने की अपील करते हुए अपने क्षेत्र से 10 जोड़े एवं जहाजपुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज वीरबाडिया ने 11 जोड़े पंजीयन की घोषणा की। साथ ही जाट समाज ब्लॉकध्यक्ष कोटडी देवराज इचोलिया सोपुरा ने दो जोड़े एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियोँ ने भी अपनी ओर से दो-दो जोड़े पंजीयन कराने की घोषणा की। बनेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज गढ़वाल डाबला ने कपड़ा प्रथा की जगह रोकड़ लिफाफा देने की अपील की। महासभा के महामंत्री शोभाराम तोगडा ने संचालन करते हुए प्रेरक विचार रखे। उन्होंने कहा, ’’दिखावे की होड़ में हम बहुत ’बड़े’ बन चुके हैं, लेकिन यदि वास्तव में समाज का भला करना है, तो अब हमें सादगी अपनाकर ’छोटा’ बनने का प्रयास करना चाहिए।’’ इसी क्रम में समाज ने एक ऐतिहासिक संकल्प लेते हुए निर्णय लिया कि शादी से पहले अधिकतम 5 लाख रुपये तक के जेवरात ही पहनाए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य अंबालाल डकावा ने समाज से दिखावटी खर्चों पर अंकुश लगाकर शिक्षा को बढ़ावा हेतु जोर दिया व गुरु पूर्णिमा पर सभी को आरजिया पधारने हेतु आमंत्रित किया। सोशल मीडिया कार्यकर्ता मोहित रतवाल ने कहा कि मेरी भी दो बहनों की शादी पूर्व में सामूहिक विवाह हरणी महादेव मेँ शानदार आयोजन के साथ हुई है आप सभी भाई इसमें तन मन धन से सहयोग कर चतुर्थ सामूहिक विवाह को ऐतिहासिक बनाये।
साथ ही बैठक में उपस्थित उदय लाल,दुदा लाल गोदारा, रामकिशन लालरिया, उदय लाल जाट, सीताराम माँदल, पंडेर ने नशा मुक्त समाज का निर्माण कर सामूहिक विवाह को अपनाने की अपील की है।








Users Today : 78