Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में जगन्नाथ भगवान की शोभा यात्रा निकली

बनेड़ा में जगन्नाथ भगवान की शोभा यात्रा निकली

Oplus_16908288

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा कस्बे के चौखी बावड़ी चौराहे पर स्थित श्याम बिहारी मंदिर से गुरुवार सायं भगवान जगन्नाथ की शौभायात्रा निकाली गई। जो कि कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए। पुनः श्याम बिहारी मंदिर पहुंच कर के सम्पन्न हुई।
           गुरुवार सायं श्याम बिहारी मंदिर से भजन कीर्तन के भगवान जगन्नाथ की शौभायात्रा का रथ शुरू हुआ।जो कि सदर बाजार खारिया कुंड होते हुए चारभुजा मंदिर पहुंचा। जहां पर पुजा अर्चना के बाद वापस शौभायात्रा अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हुई। भगवान जगन्नाथ के रथ को श्रृद्धालु रस्सी से खिंचते हुए चल रहे थे। शौभायात्रा में शामिल भक्त गण नाचते गाते हुए भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शौभायात्रा के पुनः श्याम बिहारी मंदिर पहुंचने पर महा आरती के पश्चात श्रद्धालुओ को प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Comment