Home » मावली » मावली ब्लॉक का इको फ्रेंडली स्कूल

मावली ब्लॉक का इको फ्रेंडली स्कूल

Oplus_16908288

मावली ! फलीचडा ग्राम पंचायत में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय देखते ही बनता है । यहां पर 300 किस्म के अलग-अलग पौधे लगाकर विद्यालय को एक सुरम्य एवं मनमोहक  स्थान बना दिया गया है। यहां जाते हैं तो ऐसा लगता है जैसे किसी बगीचे में आ गए ।संस्था प्रधान योगेश जैन ने बताया है कि 9 साल के अथक परिश्रम एवं स्टाफ के सहयोग से यह सब संभव हो सका है । गर्मी की छुट्टियों में भी स्टाफ एवं संस्था प्रधान पौधों को पानी पिलाने आते थे । जिससे जितने पौधे लगाए गए सभी चले और आज उन पौधों ने  विराट स्वरूप ले लिया। यहां पर अनेक प्रकार के छायादार, फलदार एवं फूल वाले पौधे लगाए गए । स्टाफ में सहयोग करने वाले वसंत कटारिया प्रियंका उपाध्याय पिंकी खटीक मूकलेसी मीणा एवं नेहा पारीक  है। बच्चों ने भी भरपूर सहयोग दिया हे।

Leave a Comment