

मावली, 16 दिसम्बर 2025, मंगलवार। राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा मावली परिसर में श्रमदान किया गया।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुख लाल गुर्जर ने
शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित गतिविधियों यथा स्कूल विद्यार्थियों को टेबलेट/ लेपटॉप वितरण, छात्राओं को स्कूटी वितरण, राजकीय महाविद्यालय भवन निर्माण, स्कूली विद्यार्थियों को साईकिल वितरण, बाल वाटिकाएं, पीएम श्री विद्यालयों में डिजिटल लाईब्रेरी, पीएम श्री विद्यालयों में ओ- लैब, स्मार्ट क्लास, विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म व बैग हेतु राशि डीबीटी,विभिन्न योजनाओं में छात्राओं को आर्थिक सहायता, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक व वर्क बुक वितरण, महापुरुषों की जीवनी एवं शिक्षा प्रद कहानियों की पुस्तकें विद्यालयों की पुस्तकालय में आंवटन, खेल किट सामग्री वितरण,समग्र शिक्षा ग्रांट वितरण, ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना, पालनहार,आपकी बेटी योजना,,व्यावसायिक शिक्षा, मिशन स्टार्ट योजना, इंसपायर्ड एवार्ड,यू डाईस,उपचारात्मक शिक्षण शिविर, शिक्षक प्रशिक्षण, सामुदायिक गतिशीलता, वॉलंटियर्स प्रशिक्षण आदि पर चर्चा की।
कार्यालय समय में उपस्थित स्टाफ द्वारा श्रमदान कर किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ।
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “नव उत्थान बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान ” थीम पर स्वच्छता अभियान 2.0 के अंतर्गत ब्लॉक कार्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्रमदान कार्यक्रम के समय उपस्थित स्टाफ में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुख लाल गुर्जर,लेखाधिकारी प्रथम आशीष कुमावत, सतीश कुमार झा, संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर, चुन्नी लाल अहीर, व्याख्याता जगदीश प्रसाद, शिक्षक शांति लाल मीणा, शंकर लाल जाट, कमलेश त्रिवेदी, सुनील महावर, दिपक सैन, शंकर लाल, प्रहलाद पुरी गोस्वामी, रमेश बड़ा गुर्जर, सरसी बाई, हिरा लाल डांगी सहित कार्यालय समग्र शिक्षा मावली स्टाफ उपस्थित रहे ।








Users Today : 57