Home » जनसमस्या » बनेड़ा में आधार बनाने वाली मशीन के विगत छह माह से बंद पड़ी होने लोग परेशान

बनेड़ा में आधार बनाने वाली मशीन के विगत छह माह से बंद पड़ी होने लोग परेशान

भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर आधार बनाने वाली मशीन के विगत छह माह से बंद पड़ी होने के कारण लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। मगर फिर भी अधिकारियों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पंचायत समिति परिसर में पहले आधार बनाने का कार्य हो रहा था। मगर विगत काफी समय से उक्त मशीन के बदं हो जाने आधार कार्य के लिए विभिन्न स्थानों से आने वाले लोगों को बिना कार्य के खाली हाथ लोटना पड हैं
       आधार कार्ड बनाने के लिए पहले उपखण्ड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति परिसर. उप तहसील मुख्यालय रायला. सरदारनगर. राक्षी. महुआखुर्द तथा कासोरीया में आधार कार्ड बनाने वाली मशीनें चल रही थी। मगर धीरे धीरे महुआखुर्द राक्षी तथा सरदारनगर में संचालित आधार केंद्र संचालकों के खिलाफ शिकायतों के बाद इन को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया। इसके बाद पंचायत समिति परिसर संचालित आधार केंद्र को भी मार्च माह में बंद कर दिया गया था। जिसके कारण लोगों काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। वही रायला में चलने वाली आधार मशीन को भी सुचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बंद कर दिया गया है। अब केवल उपखण्ड क्षेत्र में एक मात्र आधार मशीन कासोरीया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही संचालित हो रही है मजबूर लोगों को मांडल  विधान सभा क्षेत्र के सुवाणा पंचायत समिति क्षेत्र के महुआकला ( बड़ामहुआ) गांव में जाकर के आधार संबंधी कार्य करवाने को विवश होना पड़ रहा है। मगर फिर भी जिम्मेदारो द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?