Home » जनसमस्या » राष्ट्रीय भारत विकास संस्थान द्वारा रेलवे DRM को मांग पत्र सौंपा

राष्ट्रीय भारत विकास संस्थान द्वारा रेलवे DRM  को मांग पत्र सौंपा

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली स्थानीय संस्था राष्ट्रीय भारत विकास संस्था मावली जंक्शन ने स्टेशन अधीक्षक रेलवे द्वारा डीआरएम अजमेर को मांगपत्र देकर निवेदन किया है कि रेलवे परिसर में वर्षो से एक शिव मंदिर बना हुआ है जिसकी पूजा अर्चना एवम सेवा आम जनता ,रेलवे कर्मचारी एवम यात्री गण भी करते आ रहे है। यह मंदिर जनता की आस्था ,श्रद्धा और विश्वास का मंदिर है। इसे अन्यत्र नही हटाया जाय। पिछले दिनों रेलवे अधिकारी द्वारा इसे हटाने का नोटिस मंदिर पर चस्पा किया गया था। हमारा निवेदन है कि स्वयं रेलवे कर्मचारी ,यात्रीगण एवम जनता इस मंदिर की पूजा अर्चना ,सेवा एवम रख रखाव की जिम्मेदारी ले तो स्वागत है।
हमारी समिति भी इस शिव मंदिर के विकास एवम नव निर्माण में तन ,मन एवम धन से सहयोग को तैयार है।
इस अवसर पर अध्यक्ष बसंत कुमार त्रिपाठी ,निर्देशक सतीश मेहरा ,संरक्षक ओम प्रकाश चेचानी ,मुख्य परामर्शदाता शंकर लाल शर्मा ,मुख्य समन्वयक शंकर दास वैरागी ,कोषाध्यक्ष नारायण चौधरी ,प्रवक्ता घनश्याम जोशी एवम अन्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?