Home » उदयपुर जिला » समाज की युवा पीढ़ी में धर्म व संस्कारों का बीजारोपण आज की महती आवश्यकता : बोहरा

समाज की युवा पीढ़ी में धर्म व संस्कारों का बीजारोपण आज की महती आवश्यकता :  बोहरा

खेरवाड़ा ।  बैठक में महासभा अध्यक्ष का स्वागत करते समाज जन। फोटो धरणेन्द्र जैन

खेरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मी लाल बोहरा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज की युवा पीढ़ी में धर्म व संस्कारों का बीजारोपण करना बहुत जरूरी है, अन्यथा पाश्चात्य सभ्यता व संस्कृति  की चकाचौंध में युवा वर्ग रास्ता भटक धर्म व संस्कृति  से विमुख होता जाएगा जो समाज के लिए अत्यंत चिंतनीय विषय है। बोहरा स्थानीय शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सभागार में खेरवाड़ा दशा नरसिंहपुरा समाज की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं में जैन संस्कृति, परम्पराओं एवं पारिवारिक, सामाजिक तथा धार्मिक मान्यताओं का विकृत स्वरूप उत्पन्न हो रहा है उसको  समाप्त करने के लिए समाज द्वारा संस्कार शिविर, कार्यशालाओं का आयोजन तथा धार्मिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण के कार्य क्रम प्रारंभ किये जा रहे हैं। समाज के महामंत्री कचरू लाल जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि महासभा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए कृत संकल्प है। लेकिन इस हेतु स्थानीय पंचायतों का सहयोग भी नितांत आवश्यक है। महासभा व स्थानीय समाज की पंचायतें मिलकर समाज में व्याप्त बुराइयों तथा अन्य विकृतियों को दूर कर सकते हैं । प्रारंभ में खेरवाड़ा समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र कोठारी एवं महामंत्री भूपेंद्र कुमार जैन ने महासभा पदाधिकारीयों का मेवाड़ी पगड़ी बंधवाकर, माल्यार्पण कर, दुपट्टा ओढ़ा कर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान आयोजित खुले सत्र में समाज के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कोठारी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य धरणेन्द्र जैन, सह मंत्री भरत जैन ,पूर्व उपाध्यक्ष पारस जैन ,युवा परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिक कोठारी, महिला परिषद सदस्य श्वेता कोठारी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के निराकरण बाबत अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजमल कोठारी, सह मंत्री श्याम सुंदर कोठारी, महासभा महिला परिषद की संरक्षिका शकुंतला कोठारी ,महासभा युवा परिषद अध्यक्ष हितेश भंवरा, महामंत्री रविंद्र वोरा, सह मंत्री हर्षित कोठारी, खेरवाड़ा समाज के उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मेहता , वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य धरणेन्द्र जैन, युवा परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रांत कोठारी, महामंत्री वैभव कोठारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन ,जैन महिला परिषद , युवा परिषद सदस्य उपस्थित है। संचालन महामंत्री भूपेंद्र कुमार जैन ने किया तथा आभार सह मंत्री भरत जैन ने ज्ञापित किया ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?