

भींडर,(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!पीएम श्री चतुर राउमावि कानोड़ में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ भीण्डर का वार्षिक अधिवेशन अतिरिक्त मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी और प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर श्री रमेश खटीक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय सी.ओ. स्काउट थे। विशिष्ट अतिथि श्री अशोक जोशी प्रधानाचार्य पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भीण्डर, श्री भागीरथ मेघवाल प्रधानाचार्य राउमावि पीथलपुरा, श्री पवन कुमार चौबीसा प्रधानाचार्य राउमावि चारगदिया, श्री राधेश्याम मेनारिया प्रधानाचार्य राबाउमावि कुंथवास, श्री तेजशंकर चौबीसा ए एल टी स्काउट तथा श्री पंकज वया प्रधानाचार्य राउमावि कुण्डई थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ हुआ। समस्त अतिथियों का स्वागत स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र कुमार व्यास ने किया। श्री मदनलाल चौबीसा ने गत वार्षिक अधिवेशन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में श्री राधेश्याम मेनारिया ने स्काउट गाइड का प्रगतिशील पाठ्यक्रम, श्री सुशील कुमार सेवदा ने वार्षिक कार्यक्रम, स्थानीय संघ सचिव श्री गणपत लाल मेनारिया ने OYMS PORTAL पर पंजीकरण विषय पर अपनी वार्ता प्रस्तुत की। सी.ओ. स्काउट श्री सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने स्काउटिंग गतिविधि को चरित्र निर्माण की पाठशाला बताते हुए स्काउटिंग गतिविधि को विद्यालयों में अनिवार्य रूप से संचालित करने पर बल दिया। सचिव श्री गणपत लाल मेनारिया ने सत्र 2024-25 का आय व्यय का ब्यौरा देते हुए आगामी वर्ष का बजट प्रस्तुत किया जिसे सभी संभागियों ने सर्वसम्मति से पारित किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्काउटर के साथ द्वितीय तृतीय सोपान के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम में पंजीकरण का कार्य श्री दशरथ सिंह चौहान, श्री मदनलाल चौबीसा और श्री धनंजय चौबीसा ने किया।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी श्री रमेश खटीक ने अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ स्काउटिंग गतिविधि को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय विद्यालय के स्काउटर श्री भूपेन्द्र कुमार जोशी ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।







Users Today : 14