
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। उपखंड के कनबई गांव में छतरी से लगाकर मर्सिया मऊडा तक सीसी रोड बना हुआ है लेकिन पूरे बाजार में जगह-जगह टूट गया है एवं कई जगह बड़े-बड़े खडड़े पड़ गए हैं जिसकी वजह से राहगीरों को एवं स्थानीय व्यापारी को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व उप सरपंच धूलेश्वर वसोहर ने बताया कि बाजार में ही राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय है जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे अध्यनरत हैं, उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जैसे ही वाहन गुजरते है बच्चों के स्कूल ड्रेस कीचड़ के छिटे से भर जाते हे , छात्रों को पुनः घर जा कर कपड़े बदलने पड़ते हैं। खड्डड़ों की वजह से कभी भी घटना दुर्घटना होना संभव है, इन्हें ठीक करवाने के लिए एक प्रार्थना पत्र जनजाति क्षेत्र विकास मंत्री बाबूलाल जी खराड़ी को खेरवाड़ा प्रवास पर दिया गया एवं स्थानीय निवासियों कनबई पूर्व उपसरपंच धूलेश्वर वसोहर ,राजेश दरजी ,गिरीश दरजी ,कपिल कलाल ,नारायण कलासुआ, चिमनलाल कलाल ,धर्मेंद्र कलाल, चिमन टेलर और सभी स्थानीय निवासियों ने मांग रखी कि बाजार का सीसी रोड जल्दी से जल्दी ठीक किया जाए एवं संभावित घटना दुर्घटना से बचाया जावे।







Users Today : 33