
उदयपुर, (नरेन्द्र त्रिपाठी) 26 जुलाई !उदयपुर के गुलाब बाग स्थित प्राचीन श्री रोकड़िया हनुमान जी मंदिर में Gulab Bagh Morning Walk Club के सदस्यों द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और सुंदरकांड के पाठ के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भोजन प्रसादी वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि:
उदयपुर लोकसभा सांसद माननीय श्री मन्ना लाल जी रावत ने मंदिर के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए समाजसेवा के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की और सभी को इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और साथ ही मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया ।
विशिष्ट अतिथियों में उपस्थित थे:
श्री राकेश जी गुप्ता
श्री देवेंद्र जी सुथार
श्री लाल जी वैष्णव
श्री रमेश जी सोनार्थी
श्री मनीष जी बाफना
श्री मनीष जी शर्मा
श्री भंवर जी सालवी
श्री घनश्याम सिंह जी तंवर
श्रीमती गिरिजा जी तंवर
श्री पुष्कर जी सालवी
श्री फतेहलाल जी लोहार
श्री मनोज जी श्रीवास्तव
श्री दीपक जी सोनी
श्री कैलाश जी पालीवाल
तथा बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया, वहीं मंदिर के जीर्णोद्धार का यह कार्य भावी पीढ़ियों को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम बनेगा।







Users Today : 60