राज्यपाल कटारिया ने विधायक परमार की पत्नी के निधन पर भेजा सांत्वना संदेश

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन )। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ दयाराम परमार की धर्मपत्नी अमृत देवी परमार के देवलोक गमन पर सांत्वना संदेश प्रेषित किया। शनिवार को उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन व पूर्व देहात जिला अध्यक्ष सुंदरलाल भाणावत ने कटारिया द्वारा प्रेषित शोक संदेश डॉक्टर परमार के निवास कनबई चक ग्राम वदनपुरा पहुंच कर उन्हें प्रदान किया। सांत्वना संदेश में कटारिया ने कहा कि मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पंचतत्व में विलीन आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें एवं असीम वेदना के आकंठ में डूबे समस्त परिजनों को यह व्रजपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक नानालाल आहारी ,मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल , सामाजिक कार्यकर्ता विमल कोठारी , कनबई मंडल अध्यक्ष नवीन रावल, नयागांव मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धूलेश्वर वेसोहर, नारायण कलासुआ, डूंगरलाल पटेल, जीवा लाल गरासिया ,महुवाल सरपंच नारायण परमार ,पूर्व सरपंच पाटिया ललिता परमार, मंडल उपाध्यक्ष प्रेमचंद कलाल आदि ने भी अमृत देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।








Users Today : 3