
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। स्थानीय विद्यालय वरदान स्कूल में गुरु पूर्णिमा को बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार यादव और स्कूल के मैनेजर रजनीश जैन ने मां सरस्वती का दीप प्रज्वल करके की। सर्वप्रथम स्कूल के कुछ विद्यार्थियों ने एक पूजा की थाली तैयार करके उसके अंदर पूजन की सभी सामग्री रखकर अपने-अपने गुरुओं का मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत तरीके से उनकी पूजा अर्चना की और अंत में सबने अपने गुरुओं का आशीर्वाद लिया। स्कूल के निदेशक विकास जैन ने विद्यार्थियों को गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध को समझाया और उनकी महिमा का बखान किया।
इस गुरु पूर्णिमा के पर्व पर स्कूल के विभिन्न विद्यार्थियों ने नाटक नृत्य और गानों के माध्यम से गुरुओं की महिमा को समझाया। स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार यादव ने बताया की हमें इस ग्रुरु पूर्णिमा पर एक संकल्प लेना होगा कि हम ना तो नकारात्मक बोलेंगे और ना ही नकारात्मक सोचेंगे और जीवन के प्रतिक्षण में अपने गुरुओं का सम्मान करेंगे।
अंत में स्कूल के मैनेजर रजनीश जैन ने कार्यक्रम के संचालक कपिल त्रिवेदी, कोर्डिनेटर जितेश व्यास,अरुण सर,प्री प्राइमरी इंचार्ज यामिनी भंडारी, लीना जैन ओर सभी शिक्षकों का अभिवादन किया।








Users Today : 75