

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!, 27 मई, मंगलवार। मावली पंचायत समिति परिसर हॉल में उपखण्ड अधिकारी मावली की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्धारित लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मिशन हरियालो राजस्थान, कर्मभूमि से मातृभूमि, योग दिवस आदि पर विस्तृत जानकारी देते हुए संभागियों को समझाया गया।
वर्षा के जल का संरक्षण करने, अधिक से अधिक पौधे लगवाने की पुर्व तैयारी रखने, भामाशाहों का सहयोग लेने, वृक्षारोपण एवं संरक्षण पर गहनता से बताया गया
प्रत्येक व्यक्ति, विद्यार्थी, शिक्षक सहित अभिभावकों को प्रेरित करने की आवश्यकता बताई गई
संभागियों के अनुभव को सभी ने विशेष रूचि लेकर सुना।








Users Today : 33