

शिक्षा मंत्री ने किया विधायक कोटे से बनने वाले हॉल का भूमि पूजन
उदयपुर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!रविवार को प्रदेश के शिक्षा एवम पंचायती राज मंत्री व हिंदुस्तान स्काउट गाइड के प्रदेशाध्यक्ष मदन दिलावर श्रीगंगानगर पहुंचे और हिंदुस्तान स्काउट गाइड जिला मुख्यालय में विधायक कोटे से बनने वाले हॉल का भूमि पूजन किया. मंत्री मदन दिलावर का जिला मुख्यालय पहुँचने पर श्रीगंगानगर विधायक और जिलाध्यक्ष जयदीप बिहानी, राज्य संगठन आयुक्त रिपुदमन सिंह गिल और सहायक राज्य संगठन आयुक्त साहिल यादव के नेतृत्व में राजस्थानी पगड़ी और साफा पहनाकर स्वागत किया गया. जिला आर्गेनाइजर संदीप मांझू और मीनू रानी ने विधायक जयदीप बिहानी और जिला प्रमुख कविता रेगर का स्वागत किया। अपने सम्बोधन के दौरान विधायक बिहानी ने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट गाइड ने सेवा कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है. उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर पहले भी विधायक निधि से कई विकास कार्य हुए हैं. उन्होंने इस मौके पर श्रीगंगानगर में राजस्थान का पहला स्काउट गाइड एडवेंचर पार्क बनाने की घोषणा की। प्रदेशाध्यक्ष मदन दिलावर ने अपने सम्बोधन में स्काउट गाइड की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्काउट गाइड हर परिस्तिथि में तैयार रहते हैं। उन्होंने मौजूद लोगो से प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील की और कहा कि प्लास्टिक के कारण पर्यावरण और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर भीषण गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गिरजेश कांत शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंदर सिंह, जिला आर्गेनाइजर कुलदीप गोयल, दीपक यादव, रणजीत कौर, जिला उपाध्यक्ष सोमेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सुनील दामड़ी और अशोक वधवा, विपिन मोदी,नवदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।








Users Today : 74