Home » आज फोकस में » विधायक उदयलाल डांगी को राशन विक्रेता संघ ने दी शुभकामनाएं

विधायक उदयलाल डांगी को राशन  विक्रेता संघ ने दी शुभकामनाएं

भींडर! कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा )! वल्लभनगर विधायक  उदयलाल  जी डांगी के जन्मदिन पर राशन संघ के पदाधिकारियों ने उनके निज आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। संघ की ओर से 21 किलो फूलों की माला, पाग मोटड़ा और प्रभु श्रीराम की तस्वीर भेंट की गई। इस मौके पर राशन संघ  भीण्डर कानोड़ अध्यक्ष और जिला कार्यवाहक  अध्यक्ष विजय प्रकाश बडाला, संरक्षक प्रकाश जैन, देवीलाल मेनारिया, जिला महामंत्री प्रकाश जैन और जीवन जैन मौजूद रहे। 
  कार्यक्रम में भिंडर और कानोड़ के पदाधिकारी चेतन जैन, नरेंद्र निमड़ी, ऊकार गुर्जर, किशन लालपुरा, शंकर बड़गांव और भगवानलाल शर्मा भी शामिल हुए। वल्लभनगर क्षेत्र से अध्यक्ष प्रेमशंकर मेनारिया, भीमराज मेनारिया, बंटी दवे, सुरेश मेनारिया, तुलसीराम गुर्जर और धर्मचंद सहित पूरी कार्यकारिणी ने विधायक का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?