

मावली ( नरेन्द्र त्रिपाठी)!पेंशनर कल्याण केंद्र उदयपुर की संयुक्त निदेशक प्रियदर्शनी ने सर्व प्रथम उप कोष कार्यालय मावली का निरीक्षण किया। इसी दौरान पेंशनर समाज उपशाखा मावली के कार्यालय भी उपस्थित हुई।
पेंशनर समाज अध्यक्ष नाथुदास वैरागी ,उपाध्यक्ष शंकर लाल जिनावत एवम लक्ष्मी लाल पालीवाल ने अधिकारी का उपरना एवम शाल भेंट कर सम्मान किया गया।
प्रवक्ता बसंत कुमार त्रिपाठी के अनुसार संयुक्त निदेशक ने उपशाखा कार्यालय की व्यवस्था एवम सजावट की प्रशंसा की ।कार्यालय की गतिविधियों की पूरी जानकारी लेकर उपस्थित पेंशनर्स के साथ संवाद किया।
पेंशनर्स की समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान किया।उन्होंने सरकार की पेंशनर्स केलिए योजनाओं की सभी को जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने पेंशनर्स को कोई भी समस्या होतो मेरे कार्यालय में आप आकर बता सकते है ।समस्या का तुरंत समाधान का आश्वाशन दिया।
इस अवसर पर उपकोष अधिकारी मावली कैलाश पगारिया ,कोशाध्यक्ष नीलम जैन, पेंशनर समाज प्रतिनिधि मदन लाल श्रीमाली ,राधाकृष्ण शर्मा ,किशन पूरी गोस्वामी ,समशुद्दीन मंसूरी ,बंसी दास वैरागी ,शांति लाल चौधरी ,पन्ना लाल जिनावत ,राजेश गुसर मदन लाल चौधरी ,घनश्याम पुजारी एवम मांगी दास वैरागी उपस्थित थे।








Users Today : 9