Home » आज फोकस में » वाजपेई के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का लिया संकल्प

वाजपेई के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का लिया संकल्प 



धरणेन्द्र जैन
खेरवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी मंडल खेरवाड़ा द्वारा बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वी जयंती पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई ।समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने की तथा मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन थे। जैन ने वाजपेई के जीवन गाथा को प्रस्तुत करते हुए बताया कि अपनी सौम्यता, सहजता और सहृदयता से करोड़ों भारतीयों के मन में जगह बनाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई के योगदान के प्रति देश कृतज्ञ है।  वाजपेई जी की सरकार में शुरू हुई जिस स्वर्णिम चतुर्भुज योजना ने भारत के महानगरों को एक सूत्र में जोड़ा वह आज भी लोगों की स्मृतियां पर अमिट है। एनडीए सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे कार्यक्रम शुरू किये। सरकार बनने के कुछ ही दिन बाद पोकरण में सफल परमाणु परीक्षण हुआ इसे ऑपरेशन शक्ति का नाम दिया गया। इस परीक्षण के बाद दुनिया भर में भारत के वैज्ञानिकों को लेकर चर्चा होने लगी। इस बीच कई देशों ने खुलकर नाराजगी जताई लेकिन तब की सरकार ने किसी दबाव की परवाह नहीं की ।जब भी वाजपेई के व्यक्तित्व के बारे में किसी से बात करेंगे तो वह यही कहेगा कि वह लोगों को अपनी तरफ खींच लेते थे ।उनके बोलने की कला की कोई सानी नहीं थी । समारोह में भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल ,मंडल महामंत्री भूपेंद्र कलाल एवं विक्रांत कोठारी, नगर अध्यक्ष ओमप्रसाद व्यास ,मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मंडल मंत्री सुनील राजपुरोहित, महिला मोर्चा जिला महामंत्री नैना पंचोली, महिला मोर्चा नेता मंजू लश्कर ,मंडल कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ,भरत तीरगर ,रमेश सोनी, नरेश कलाल, जोगेंद्र सिंह गुरुत्ता, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन ओमप्रसाद व्यास ने किया तथा आभार हेमंत मेहता ने ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?