
भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के सरदारपुरा गांव को पंचायत मुख्यालय से जोडने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है
लाम्बियाखुर्द ग्राम पंचायत मुख्यालय को सरदारपुरा गांव से जोडने वाली एक किलोमीटर मुख्य सड़क के जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने के साथ ही खड्डे पडे हुए होने के कारण आमजन के साथ दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त सडक के कारण आए दिन छुटपुट दुर्घटनाएं घटित हो रही है। मगर फिर भी प्रशासन द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।








Users Today : 27