भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के कासोरिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। गत दिनों समाजसेवी अखिलेश उपाध्याय ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर ग्राम कासोरिया को लाम्बिया टोल प्लाजा की 20 किलोमीटर स्थानीय परिधि में शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।
ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कार्रवाई करते हुए आधिकारिक पत्र जारी कर सूचित किया है कि ग्राम कासोरिया को लाम्बिया टोल प्लाजा की 20 किलोमीटर निर्धारित परिधि (Radius) में शामिल कर लिया गया है।
इस निर्णय से ग्राम कासोरिया सहित आसपास के स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने इसे जनहित की बड़ी जीत बताते हुए समाजसेवी अखिलेश उपाध्याय के प्रयासों की सराहना की है। ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की है कि अब इस आदेश का शीघ्र प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को टोल नियमों के तहत मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
समाजसेवी राजमल गुर्जर ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर हमारा संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा और क्षेत्रवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर प्रयास करते रहेंगे।








Users Today : 12