
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज आम चौखला की बैठक सोमवार को रिछडा गांव में आयोजित हुई। समाज हित के महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज आमचौखला की महत्वपूर्ण बैठक
मिश्रीलाल शर्मा अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का
संचालन केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सचिव सुरेश चंद्र शर्मा द्वारा किया गया । बैठक में समाज के सभी सदस्यों ने समाज के विकास, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक एकता को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक के दौरान सभागार “पूज्यपाद महर्षि गौतम भगवान” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह एवं सामाजिक एकता का भाव देखने को मिला।
बैठक में समाज के लिए भूमि आवंटन, ग्राम इकाइयों के गठन तथा आगामी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
समिति के कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने समिति के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए समिति के खातों के ऑडिट की जानकारी दी।
समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा ने अधिक से अधिक ग्रामवासियों को समाज से जोड़ने तथा प्रत्येक ग्राम में सक्रिय इकाइयों के गठन का आह्वान किया, ताकि समाज का संगठन और अधिक मजबूत हो सके।
बैठक में समाज के अनेक युवा साथियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई तथा समाज के संगठन, युवा सहभागिता और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के आयोजक भगतराम शर्मा ने केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज विकास समिति, ग्रामीण क्षेत्र चोखला की अगली बैठक 26 जुलाई 2026 को मुख्यालय महुआ खुर्द में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी ग्राम इकाइयों के पदाधिकारी एवं समाजबंधुओं की उपस्थिति का आह्वान किया गया।
बैठक सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में समाज की एकता, संगठन एवं सामाजिक विकास के लिए सभी ने मिलकर निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।








Users Today : 27