Home » अन्य » बनेड़ा के उपरोडा में मासूम की कुएं में गिरने से मृत्यु

बनेड़ा के उपरोडा में मासूम की कुएं में गिरने से मृत्यु

Oplus_16908288

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)! बनेड़ा थाना सर्किल के उपरेडा ग्राम मे रविवार को बकरियां चराने गया। एक मासूम कुए पर पानी पीने गया इस दौरान पाव के फिसल जाने से पानी मे डूब जाने से मृत्यु हो गई। मामलें कि सुचना मिलने पर उपखण्ड अधिकारी थाना प्रभारी के साथ ही पंचायत प्रशासक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। कुई मे पानी के लबालब भरे होने से करीब ढाई घटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से मासुम के शव को बाहर निकालकर के सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया। जिसका बाद मे पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर के मामले का मर्ग दर्ज कर जाच शुरू कि है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरेडा गांव में शंकर लाल दरोगा का सात वर्षिय पुत्र हंसराज घर से बकरियां चराने गया था। गांव के कुछ ही दुरी पर स्थित तेजाजी के स्थान के बकरियां चराते समय कुई पर पानी पीने गया। इस दौरान पांव के फिसल जाने से कुई मे जा गिरा। इस दौरान यहां पर खेल अन्य बच्चों ने हंसराज के कुए में गिर जाने की बात सड़क पर से निकल रहे। लोगों को दी। जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे। कुए में डुबे मासुम को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। मगर कुई मे  50 फिट के करीब पानी के भरे हुए होने से तलाश कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। तो ग्रामीणों ने आनन फानन में मोटरे लगा कर के पानी को तोडने
के प्रयास लगभग दो घटे तक करने बाद भी पुर्ण सफलता हाथ नहीं लगने पर एक ग्रामीण ने कुएं में उतर कर के पानी मे डुबे मासुम ढुंढ कर के बाहर निकाला। मासुम बालक के कुए में डुबने की सुचना पर थाना प्रभारी राजुराम काला मय जाब्ते के मौके पहुंचे। साथ ही उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल पंचायत प्रशासक ईश्वर सिंह साथ ही बडी संख्या में मौके पर जमा हो गए।

Leave a Comment