
खेरवाड़ा । धरणेन्द्र जैन। गोदावरी शिव मंदिर का अष्टम शिला पूजन आज संपन्न होगा। गोदावरी मंदिर विकास समिति के मिडिया प्रभारी हसमुख पानेरी ने बताया कि गोदावरी मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में प्राचीन तीर्थ स्थान गोदावरी शिवालय के जीर्णोद्धार का अष्टम शिलापुजन शनिवार को ब्रह्मलीन मंहत गोवर्धन गिरी के आशीर्वाद श्री विक्रम जी महाराज लसुडिया धाम गुजरात , सेंमारी मठ के संत ईश्वर दास जी के कर कमलों द्वारा संपन्न होगा।
आचार्य प्रभाशंकर त्रिवेदी,जोवली एंव गणेशलाल व्यास,सुंदरा के सानिध्य में 11 कुंडीय यज्ञ में 15 यजमान 23 नवंबर , 2024 शनिवार (शुभ तिथि- मार्गशीर्ष माह,कृष्ण पक्ष अष्टमी) को प्रातःकालीन 9 बजे यजमान श्री सम्मान, 10 बजे सन्त श्री का आशीर्वचन, 10.30 हवन पूजन एंव शिला पूजन तथा 1.30 बजे महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गोदावरी मंदिर जीर्णोद्धार समिति के सरक्षंक अमृत डामोर, प्रकाश कलाल, बंशी भाई पटेल,अध्यक्ष भरत कलाल, सचिव शंकर पंचाल, कोषाध्यक्ष बदामीलाल सुधार, नरेन्द्र व्यास, अशोक त्रिवेदी,पन्नालाल कलाल, केवलचंद कलाल, हरीश पानेरी, प्रहलाद भाटिया,डा. लोकेश कलाल, नरेश अग्रवाल,गणेश कलाल एंव शिवालय के आसपास के सभी धार्मिक संगठनों जय अंबे नवयुवक मंडल कटेवडी,पलसिया,महुदरा,बायडी,
गणपति नवयुवक मंडल खेरवाडा,कटेवडी शीतला माता मित्र मंडल, साई सेवा समिति, अंबाजी सेवा समिति ,लक्ष्मीनारायण नवयुवक मंडल खेरवाडा आदि का सहयोग प्राप्त हो रहा है।








Users Today : 61