



त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज (खड़क क्षेत्र, उदयपुर नगर) द्वारा 1 बीघा भूमि पर 108 पौधे रोपकर लिया पृथ्वी को हरा-भरा करने का संकल्प
उदयपुर।त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज खड़क क्षेत्र के तत्वावधान में उदयपुर नगर द्वारा समाज भूमि पर एक भव्य एवं शानदार पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज जन में अपनी समाज भूमि को लेकर भारी उत्साह और उमंग देखने को मिला।
कार्यक्रम के तहत 1 बीघा क्षेत्रफल में सेवानिवृत्त वन अधिकारी मधुसूदन व्यास द्वारा कागदर नर्सरी से विशेष रूप से उपलब्ध करवाए गए बड़े कद के 108 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। पौधरोपण के दौरान नारायण उपनिषद के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी बाल तरुओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके साथ ही उपस्थित सभी समाज जनों ने इन सभी पौधों के पूर्ण संरक्षण और देखभाल का दृढ़ संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष चंद्र शेखर व्यास, महा मंत्री अशोक व्यास, कोषाध्यक्ष गिरीश उपाध्याय, सेक्टर 14 बैंक समिति अध्यक्ष कृष्ण कांत व्यास, उपाध्यक्ष मुकेश त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष तुषार व्यास, महिला अध्यक्ष निवेदिता व्यास, युवा अध्यक्ष राहुल व्यास, अखिल हिन्द से सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी हरिशंकर व्यास तथा डॉ. लक्ष्मी नारायण व्यास,महामंत्री रेखा जोशी, उपाध्यक्ष जयलक्ष्मी उपाध्याय, माया पानेरी, उषा व्यास, निर्मला त्रिवेदी, माया व्यास, भावना जोशी, स्मिता व्यास, रमीला व्यास, प्रमिला व्यास, प्रियंका व्यास, सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। यह जानकारी अशोक व्यास
महामंत्री, त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज (खड़क क्षेत्र, उदयपुर नगर) ने दी!








Users Today : 133