
उदयपुर। 4 अक्टूबर। आर्य समाज हिरण मगरी द्वारा संचालित साप्ताहिक सनातन पाठशाला के प्रथम स्तर का सत्र प्रशिक्षणार्थियों द्वारा लिए गए शिव संकल्पों के समाज के सेक्टर 4 स्थित सत्संग भवन में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षार्थियों को राष्ट्र भक्त, ईश्वर भक्त, मातृ पितृ भक्त, संस्कारवान और श्रेष्ठ बनने हेतु अग्नि के साक्षी में संकल्प पाठशाला संयोजक डॉ भूपेंद्र शर्मा द्वारा दिलवाए गए।
संवाद प्रभारी योगाचार्य जिग्नेश शर्मा ने बताया कि सत्र का आरंभ योगाचार्य सीमा कुमावत के मुख्य आतिथ्य में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, बद्धकोणासन, सिंहासन आदि योगासन और अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीत प्राणायाम से हुआ।
उर्वशी शर्मा के मार्गदर्शन में आत्म रक्षा प्रशिक्षण प्रदर्शन द्वारा प्रशिक्षणार्थियों ने आक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षा तकनीक का प्रदर्शन किया। मुख्य वक्ता चन्द्र कांता वैदिका द्वारा जल संरक्षण पर जीवनोपयोगी वार्ता में पानी को बचाने हेतु ब्रश करने, स्नान करने आदि दैनिक दिनचर्या में पानी की बचत के व्यावहारिक उपाय बताए।
बेला सिसोदिया द्वारा वेस्ट से बेस्ट के उपयोग पर आधारित क्रिएटिव एक्टिविटी अखरोट के छिलके से कछुआ बनाने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी ड्राइंग शीट पर अखरोट के छिलके और कलर्स से कछुआ का चित्र जीवन्त किया।
प्रीति चौहान द्वारा नैतिक शिक्षा सत्र में अहिंसा के वैदिक अर्थ का कहानी कथन से परिचय करवाया।
योगाचार्य जिग्नेश शर्मा द्वारा लिए गए सनातन ज्ञान प्रश्नोत्तरी सत्र के उत्तर देने हेतु प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस वर्ष जुलाई माह से प्रत्येक रविवार को चल रही इस पाठशाला के प्रथम स्तर के समापन सत्र की मुख्य अतिथि योगाचार्य सीमा कुमावत और विशिष्ट अतिथि उजास कुमावत का गायत्री महामंत्र पट्टिका से अभिनंदन किया गया।
दूसरे स्तर की सनातन पाठशाला अब आर्य समाज हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित सत्संग भवन में रविवार 15 नवंबर से आरम्भ होगी।
यह जानकारी जिग्नेश शर्मा,योगाचार्य एवं संवाद प्रभारी , सनातन पाठशाला ,आर्य समाज हिरण मगरी सेक्टर 4, उदयपुर
चलभाष : 9982094979








Users Today : 11