Home » मावली » मावली विधानसभा कांग्रेस की पंचायती राज चुनाव तैयारी बैठक सम्पन्न

मावली विधानसभा कांग्रेस की पंचायती राज चुनाव तैयारी बैठक सम्पन्न

मावली ! मावली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पंचायती राज चुनाव के सम्बन्ध में बैठक कांग्रेस कार्यालय मावली में विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में सम्पन्न हुई,मुख्य अतिथि मावली प्रधान नरेन्द्र कुमार जैन व विशिष्ट अतिथि मावली विधानसभा प्रभारी जमनालाल शर्मा ,जिला परिषद सदस्य प्रभारी ललित गुर्जर,बंशीलाल गवारिया,भारत सिंह भीमावत, भेरूसिंह सारंगदेवोत, योगेश लौहार,युवराज सिंह बाघेला थे,विधायक पुष्कर लाल डांगी ने बैठक संबोधित करते हुए कहा कि मावली व घासा दोनों पंचायत समिति के प्रधान कांग्रेस के बनाने है व उदयपुर जिला प्रमुख भी कांग्रेस का बनाना है ,मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू ने बैठक संबोधित करते हुए कहा कि मावली विधानसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर साथ मिलकर चुनाव लड़ना है,एकजुट रहकर दोनों पंचायत समिति मावली व घासा में प्रधान कांग्रेस का बनाएंगे व उदयपुर जिला प्रमुख भी कांग्रेस का बनाएंगे,मावली विधानसभा कांग्रेस प्रभारी जमनालाल शर्मा ने बताया कि मावली के 17 पंचायत समिति सदस्यों के लिए व घासा पंचायत समिति के 17 सदस्यों के लिए व जिला परिषद की 6 सीटों के लिए आज कांग्रेस कार्यालय में आवेदन लिए गए , सभी 40 सीटों के कुल 130 आवेदन आए,
मावली प्रधान नरेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि कार्यकर्ताओं में अच्छा जोश हे,मावली विधानसभा की दोनो पंचायत समितियों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी,खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि मावली व फतहनगर सनवाड नगरपालिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया था,इस चुनाव में एकजुट रहकर उससे ओर अच्छा प्रदर्शन करेगी,बैठक में मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खेमली महेश पालीवाल,मांगीलाल मेघवाल,मंडल कांग्रेस अध्यक्ष प्रभु लाल जाट,नानालाल नागदा,रूपलाल डांगी, नारायण गायरी,मोतीसिंह राणावत,देवकिशन लौहार,शंकर लाल गायरी,पूर्व युवा अध्यक्ष निरंजन चौधरी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा,मावली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष गणपत डांगी,मावली युवा ब्लॉक अध्यक्ष भोजपुरी गोस्वामी,पूर्व प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार श्रीमाली,चिराग चौधरी,मांगीलाल टेलर,तेजपाल सालवी,नरेश मेघवाल,बसंत त्रिपाठी,प्रेमचंद्र खटीक,देवीलाल जाट,नाथूलाल भील,श्रवण नाथ चौहान, बंशीदास वैरागी सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकता उपस्थित थे।

Leave a Comment