
उदयपुर ! राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाराँ ब्लॉक गिर्वा जिला उदयपुर में राज्य स्तर पर रितिक मीणा व अजय मीणा 17 वर्षीय खो-खो, और उमा मीणा 17वर्षीय खो -खो प्रतियोगिता में क्रमशः झुंझुनू और करौली में भाग लेकर लौटे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और बाल संसद ने खिलाड़ियों को तिलक , उपर्णा तथा पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया।खिलाड़ियों ने इससे पूर्व शिक्षक राकेश कुमार मीणा और राजेंद्र कुमार मीणा, शंभू लाल मीणा और चंदा राजपूत के नेतृत्व में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रा उ मा वि थाणा खेरवाड़ा और बड़गांव मावली में जिला स्तर पर खेलते हुए अपने प्रदर्शन से चयनित होकर राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया था। शारीरिक शिक्षक दीपक व्यास के नेतृत्व में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटने पर स्वागत हेतु विद्यालय स्टाफ और बाल संसद के विद्यार्थी तथा ग्रामवासी प्रभूलाल मीणा , ललित कलाल आदि भी उपस्थित रहे।








Users Today : 5