
भारतीय चिकित्सा विकास परिषद,उदयपुर (राजस्थान) दिनांक 24 सितंबर 2026 (डॉ.राजेंद्र प्रकाश भटनागर आयुर्वेद रत्न अवार्ड समारोह संपन्न )
डॉ.सुखवाल और माली आयुर्वेद सम्मान से अलंकृत
उदयपुर 24 सितंबर।भारतीय चिकित्सा विकास परिषद और आयुर्वेद सहयोग समिति के तत्वाधान में यहां प्रताप नगर स्थित मानव विकास सर्वेक्षण विभाग सभागार में जाने माने इतिहासविद एवं आयुर्वेद मनीषी प्रोफेसर (डॉ.) राजेंद्र प्रकाश भटनागर की जयंती के उपलक्ष में आयुर्वेद की ज्ञान परंपरा विषयक संगोष्ठी और डॉ.राजेंद्र प्रकाश भटनागर आयुर्वेद रत्न अवार्ड का आयोजन हुआ।
आयुर्वेद चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से सैकड़ो रोगियों को लाभ पहुंचाने वाले विशेषज्ञ डॉ. कैलाश सुखवाल को डॉ. राजेंद्र प्रकाश भटनागर आयुर्वेद रत्न अवार्ड के सम्मान से एवं आयुर्वेद की गुणवत्ता युक्त औषधियो को उदयपुर संभाग में आयुर्वेद विभाग के विशिष्टता केद्रो,चिकित्सालयों में सप्लाई सुनिश्चित करने वाले अतिरिक्त कोषाधिकारी नाथूलाल माली को समाजसेवी शंकर लाल जैन स्मृति आयुर्वेद शिरोमणी अवॉर्ड के सम्मान से अलंकृत किया गया।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता आयुर्वेद विभाग उदयपुर संभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ.बाबूलाल जैन ने डॉ.राजेंद्र प्रकाश भटनागर की आयुर्वेद एवं इतिहास क्षेत्र में आमजन व विद्यार्थियों के लिए दिए गए सरल नुस्खे और लेखन सामग्री ग्रंथों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की ऐतिहासिक गुरु शिष्य परंपरा और समाज में देशी आयुर्वेद उपचार प्रणाली की परंपरा को बताया।
मुख्य अतिथि मानव विकास सर्वेक्षण विभाग पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र के उपनिदेशक डॉ. नीलाँजन खटुआ और अध्यक्षता कर रहे समिति के संरक्षक आयुर्वेद विभाग राजस्थान के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ.बाबूशंकर आमेटा ने डॉ.भटनागर के योगदान को स्तुत्य बताया।
विशिष्ट अतिथि ग्लोबल हिस्ट्री फोरम के संस्थापक अध्यक्ष इतिहासकार प्रो. जी.एल.मेनारिया थे एवं सम्माननीय अतिथि राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ जिला शाखा उदयपुर के अध्यक्ष डॉ.विष्णु बंसीवाल ने सम्मानित होने वाली विभूतियों और सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला।
परिषद की सचिव डॉ.संगीता भटनागर ने आयुर्वेद की ज्ञान परंपरा और डॉ.राजेंद्र प्रकाश भटनागर द्वारा आयुर्वेद व मेवाड़ के इतिहास लेखन में दिए गए उल्लेखनीय योगदान तथा समाजसेवी स्वर्गीय शंकर लाल जैन द्वारा औषधि निर्माण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर विस्तृत डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की। परिषद संरक्षक ज्योति प्रकाश जैन व संयोजक डॉ.गुणवंत सिंह देवड़ा ने अतिथि परिचय व स्वागत की रस्म अदा की जबकि संचालन परिषद के अध्यक्ष डॉ.मनोज भटनागर ने किया।
यह जानकारी डॉ.संगीता भटनागर सचिव ने दी!





Users Today : 2