
मावली ! अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान मे आज भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का देश भर मे आयोजन किया गया |
संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहसील संयोजक हरीश दाधीच ने बताया कि इस परीक्षा मे मावली तहसील के 47 विद्यालयों के 5247 छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमे बांसलिया के 254 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दी | इस परीक्षा मे जिला एवं तहसील स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रतिक चिन्ह, नकद राशि एवं पुस्तके परितोषिक के रूप मे जिला स्तरीय समारोह मे प्रदान किये जायेंगे | प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र दिया जायेगा |
इस परीक्षा का आयोजन गायत्री परिवार द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर किया जाता है जिसका उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति के बारे मे जानकारी देना एवं उनमे संस्कार निर्माण करना है |








Users Today : 2