Home » मावली » मावली के बडगांव में 70 वीं जिला स्तरीय छात्रा खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन।

मावली के बडगांव में 70 वीं जिला स्तरीय छात्रा खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन।

मावली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में 70वीं जिला स्तरीय छात्रा खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मावली विधायक पुष्करलाल डांगी थे। अध्यक्षता स्थानीय समाजसेवी, भामाशाह गोपीलाल चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि कपासन प्रधान भेरूलाल जाट, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, इंटाली मण्डल अध्यक्ष प्रभुलाल जाट, फतहनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रौनक गर्ग, बोतलाल जाट, नितेशपुरी गोस्वामी, पूरणसिंह चुण्डावत, पूर्व सरपंच लक्ष्मीलाल जाट, भेरूलाल जाट, पर्यवेक्षक मनोज समदानी, सूरजमल जीनगर आदि थे। स्वागत उदबोधन केंद्राध्यक्ष सुनील कुमार विजयवर्गीय ने दिया। अतिथियों का स्वागत ग्रामवासियों द्वारा तिलक, साफा, उपरणा एवं मीठालाल जाट द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। प्रतियोगिता सचिव गोपीलाल मेनारिया ने प्रतियोगिता प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन प्राध्यापक शंकरलाल जाट लदाना ने किया। प्रतियोगिता में 19 वर्ष में विजेता डबायचा(नयागांव), उपविजेता गुड़ा, तृतीय स्थान पर मोतीदा(भींडर) की टीम रही। 17 वर्ष में विजेता इंटाली, उपविजेता जायरा(नयागांव), तृतीय स्थान पर बागावत(कोटड़ा) की टीम रही। 14 वर्ष में विजेता चायलाखेड़ा, उपविजेता बड़गांव(मावली) की टीम रही। बेस्ट रनर संजना गाडरी, खुशी जणवा, रोशनी तथा बेस्ट चेजर माही लौहार, भावना खराड़ी, आरती रही। विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, स्मृतिचिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद एवं आभार प्राध्यापक पुरुषोत्तम कुमार शर्मा ने ज्ञापित किया। प्रतियोगिता में भोजन, अल्पाहार, अन्य व्यवस्था एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाह तेजादशमी महोत्सव के समस्त सदस्यों, गाडरी समाज, चारभुजानाथ समिति के समस्त ग्रामवासी, वीर तेजा नवयुवक मण्डल के समस्त सदस्यों, बड़गांव स्टाफ के सदस्यों, माधवलाल जाट, अरविन्द जाट, रमेश जाट, उदयराम जाट, मोहनलाल जाट, दिलीप जाट, भेरूलाल जाट, प्यारचंद लौहार, हरिशंकर शर्मा, रामलाल मेघवाल, मीठालाल जाट, पारस जाट, शोभालाल जाट, किशन जाट, राधेश्याम प्रजापत, किशन प्रजापत, देवीलाल जाट, प्रवीणसिंह चौहान, पूरणगिरी गोस्वामी, हरीश जाट, नरेन्द्र जाट, नंदकिशोर जाट, शांतिलाल जाट, लक्षमणनाथ चौहान, नीरज जाट सहित सहयोग करने वाले समस्त भामाशाहों एवं ग्रामवासियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर गंगाराम जाट, रामलाल गाडरी, गोकल गाडरी, पदमसिंह, भगवान गाडरी, हीरालाल जाट, पप्पुकुमार जाट, मांगीलाल जाट, प्रभुलाल जाट, मोहन जाट, मदन जाट, शांतिलाल जाट, दलीचंद जाट, बंशीलाल जाट, विष्णु जाट सहित कई ग्रामवासी उपस्थित थे। प्रतिनियुक्त स्टाफ के राधाकिशन मेनारिया, हुक्मीचंद मेनारिया, लक्ष्मीलाल मेनारिया, गिरिराज, लालूराम, प्रीति, चंद्रशेखर मेनारिया, यशोदा तथा विद्यालय स्टॉफ के रमेशराम चौधरी, हेमन्त बड़गुर्जर, पूजा सेन, आची यादव, रुबीना बानो, गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित, श्वेता अग्रवाल, नारायणलाल मेनारिया, मनीष प्रजापत आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment