Home » अन्य » बनेड़ा के सरदार नगर के ग्रामीण रास्ते को लेकर परेशान

बनेड़ा के सरदार नगर के ग्रामीण रास्ते को लेकर परेशान

Oplus_16908288

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)! बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के सरदार नगर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर श्मशान घाट के रास्ते पर किचड और बरसाती पानी के जमा होने से आमजन को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।
     विगत एक पखवाड़े मे सरदारनगर ग्राम मे तीन मौतें होने के कारण तीनों जनो को अंतिम संस्कार के लिए इसी गंदगी और किचड वाले रास्ते से होकर के गुजरना पडा। इस सम्बंध में पिछले दिनों सरदारनगर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर के दौरान भी ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी के समक्ष इस रास्ते की समस्या का समाधान करवाने के प्रार्थना पत्र दिया था। मगर फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई। मुख्य रास्ता होने के कारण स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं के साथ नरेगा योजना में जाने वाले श्रमिकों को भी इसी रास्ते से होकर के जाना पड़ता है। साथ ही सरदारनगर से बामणिया जाने के लिए सीधा रास्ता  है। मगर फिर भी स्थानीय पंचायत प्रशासन द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Leave a Comment