
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा! राष्ट्रीय राजमार्ग 48 अजमेर मार्ग पर स्थित सरेडी चौराहे से कुंडियाकला जाने वालीं सडक के पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा हैं। मगर फिर भी विभागीय अधिकारियों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन से शिघ्र सडक की सुध नहीं ली गई। तो ग्रामीणों द्वारा आदोलन करने की चेतावनी दी है।
शाहपुरा आसीन्द मार्ग पर सरेडी चौराहे से कुंडियाकला ग्राम पंचायत मुख्यालय को जोड़ने वाली छह किलोमीटर सडक के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सडक पर बडे़ बड़े गड्ढ़े पडे होने के कारण आने जाने वाले राहगीरों के साथ ही दुपहिया चौपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जर्जर सड़क के कारण दुर्घटनाएं घटित हो रही है। क्षतिग्रस्त सडक की मरम्मत करवाने के लिए बार बार प्रशासन के साथ ही जन प्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया। मगर फिर विभाग द्वारा सड़क की सुध नहीं लेने से लोगों मे प्रशासन के खिलाफ आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इस दौरान महेंद्र सुवालका गिरधर सिंह विक्रम सिंह मदन खारोल जगदीश गुर्जर चेतन सिंह सुरेन्द्र टेलर युवराज सिंह अखिलेश प्रजापत मनोज राव अमन जाहिद आशिष अशोक खारोल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।








Users Today : 48