
भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा – राजस्थान राइफ़ल संघ के तत्वावधान में ओएसिस शूटिंग रेंज ,जगतपुरा ,जयपुर में 14 जून से आयोजित 24वी राज्यस्तरीय राइफ़ल शूटिंग प्रतियोगिता में जिला राइफ़ल संघ भीलवाड़ा की सचिव लाम्बा की राष्ट्रीय निशानेबाज़ शिवांगी कानावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए.22 राइफल ओपन साइट महिला वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए शूटिंग में राज्य स्तर पर भीलवाड़ा जिले का नाम रोशन किया हैं। इस प्रतियोगिता में 50 मीटर.22 ओपन साइट राइफ़ल प्रोन स्पर्धा में पुरुष व महिला वर्ग में सर्वाधिक अंक लेकर ओवर ऑल चैंपियन रही हैं। जिला राइफ़ल संघ के अध्यक्ष डॉ विशाल गुप्ता ने बताया की शिवांगी अब तक राज्य स्तर पर 3 स्वर्ण पदक 4 रजत पदक 3 कांस्य पदक व राष्ट्रीय स्तर पर 1 रजत पदक 2 कांस्य पदक जीत चुकी है और दो बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में दिल्ली यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया है । वर्तमान में शिवांगी महाराणा कुम्भा राइफ़ल क्लब भीलवाड़ा में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दे रही हैं ।








Users Today : 0